में देखता सब कुछ हूँ ,
बस में कहता कुछ भी नही |
विशवास है भगवान पर ,
विशवास है भगवान पर ,
ना गलत किसी को कहता हूँ|
अपनी यादे अपने पास है |
किसी के फालतू साथ मे ना हूँ |
ना कहना चाहता हूँ किसी की ,
पर सुनता सभी की हूँ ,
में भगवान तो नही ,
पर भगवान के साथ जरूर. हूँ |
साथ दिया मेरा बहुत बार ,
लटकती लटकती जिंदगी को थामा है तूने ,
जन्म से बडे होने एवम् सफल होने
का तोहफा दिया है तुने मुझे ,
में देखता सब कुछ हूँ ,
बस कहता कुछ भी नही |
कैसे कह दू में किसी को ,
कि करता कुछ नहीं ,
रहता हूँ हर बार साथ ,
पर दिखता कभी नही हूँ |||
में देखता सब कुछ हूँ ,
बस में कहता कुछ भी नही |
रहता हूँ मगन अपनी दुनिया में ,
ना सुनता हूँ किसी गैर की बात ,
में चलता हूँ एकदम ऊसके ,,
साथ साथ
जिन्होने ऊगली पकड के चलना सिखाया |
उन्होने कभी भूखा सोने ना दिया |
फिर भी कभी रोने ना दिया ||
हंसाने के नाटक बहुत किये ,
पर पीछे मुडकर किसी का इंतजार ना करने दिया |
जिन्होने एक पल में ना कहाँ ,
हमने उनके साथ आना छोड दिया ||
भगवान में तेरे साथ हू कहता रहा ,
तू सच्ची सच्ची चल ,
झूठ मत बोलना ||
बच्चो की तरह रहना ,
चलाक मत बनना ,
पैसे तो लाख बन जाऐगे ,
धोखे से कमाई मत करना |
किसी के साथ बेईमानी मत करना ,
एक दिन भूखा सो जाना ,
पर किसी को जिंदा ना मार देना ||
भगवान तो देख लेगा ,
भगवान तो देख लेगा ,
आज नही तो कल बदल देगा ||
में देखता सब कुछ हूँ ,
बस में कहता कुछ भी नही |
विशवास है भगवान पर ,
साथ है बस भगवान पर ,
🙏🏾🙏🏾🙏🏾
...
..

टिप्पणियाँ